म्यामांर में भूस्खलन से भारी तबाही, 60 की मौत 100 अभी भी लापता

भूस्खलन की ये दर्दनाक घटना कल दोपहर काचिन राज्य में हुई थी।;

Update:2015-11-22 00:00 IST
म्यामांर में भूस्खलन से भारी तबाही, 60 की मौत 100 अभी भी लापता
  • whatsapp icon
यंगून. उत्तरी म्यामांर में पन्ने की एक खदान के करीब भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। इस तबाही में अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। यहां स्थित एक स्थानीय सामुदायिक नेता व कारोबारी लमाई गुम जा के मुताबिक लापता लोगों में से ज्यादातर लोग ग्रामीण हैं। जानकारी के मुताबिक भूस्खलन की ये दर्दनाक घटना कल दोपहर काचिन राज्य में हुई थी।
 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद से अब तक करीब 50 से 60 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी सौ से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है।
 
 
आपको बता दें कि भूस्खलन ग्रस्त ये वही इलाका है जहां विश्व के सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले पन्ने पाए जाते हैं। जिसके कारोबार से म्यामांर में हर साल अरबों डालर की राशि आती है। हालांकि अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर राशि म्यामांर के पूर्व सैन्य शासकों से जुड़े लोगों और कंपनियों को जाती है।
 
 
घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डरे हुए हैं। कई लोगों ने शहर से दूर के इलाकों में पलायन करने का निर्णय कर लिया है जबकि कुछ लोग घटना कुछ देर बाद ही ग्रस्त इलाके से दूर जा चुके हैं।
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि
, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: