दिल्ली-NCR में शिमला से ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री पहुंचा

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में गुरुवार को पारा गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आज सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने कड़ाके की ठंड का एहसास ​कराया।;

Update:2018-12-21 09:56 IST
दिल्ली-NCR में शिमला से ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री पहुंचा
  • whatsapp icon

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में गुरुवार को पारा गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आज सुबह घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने कड़ाके की ठंड का एहसास ​कराया।

मौसम विभाग मुताबिक अभी ठंड बढ़ सकती है और 22 दिसंबर तक दिल्ली में शीत लहर जारी रहेगी। दिल्ली में शिमला से ज्यादा ठंड है क्योंकि मौसम विभाग मुताबिक शिमला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजधानी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर था। बता दें कि उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की गिरफ्त में है। इन सभी राज्यों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: