दिल्ली के एलजी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक, शिकायत दर्ज
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज रात हैक किये जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया।;

मंगलवार की रात दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया। एल-जी सचिवालय ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से एक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की रही है।
ये भी पढ़ें- अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ पूर्व विधायक गिरफ्तार, बडे़ अंतरराष्ट्रीय गिरोह से कर रहा था डील
हालांकि एक अधिकारी ने जानकारी दी कि कुछ घंटों के बाद ही दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज रात हैक किये जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया।
अधिकारी ने कहा,‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर अकाउंट@एलजी दिल्ली, का अनधिकृत रूप से उपयोग किया गया है। अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।'
एल-जी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए ट्विटर अधिकारियों के संपर्क में हैं।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App