JNU के लापता छात्र नजीब को ढूंढने में नाकाम CBI, HC ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लापता छात्र नजीब अहमद के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को आज क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा हैं।;

Update:2018-10-08 13:40 IST
JNU के लापता छात्र नजीब को ढूंढने में नाकाम CBI, HC ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
  • whatsapp icon

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लापता छात्र नजीब अहमद के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीआई को सोमवार को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा हैं। 

इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने नाजिद अहमद की मां फातिमा नफीस की याचिका को खारिज कर दिया हैं। 

कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद नजीब की मां ने कहा कि मुझे कोर्ट से बड़ी उमीदें थी, लेकिन पिछले दो सालों में हम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ें। 

नजीब अहमद की मां फातिमा नफीस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने अदालत को गुमराह किया। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पिछले 2 वर्षों से जो कुछ हो रहा है, वह सत्ता में बैठे लोगों के दबाव में किया जा रहा है। 

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद  फातिमा नाफिस ने कहा कि अब हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

आपको बता दें कि जेएनयू का एक छात्र नजीब अहमद 15 अक्टूबर 2016 से गायब हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: