दिल्ली विधान सभा चुनाव परिणाम, भाजपा-32, आप- 28, कांग्रेस- 08 सीटों पर जीती

दिल्ली विधान सभा चुनाव परिणाम;

Update:2013-12-08 00:00 IST
दिल्ली विधान सभा चुनाव परिणाम, भाजपा-32, आप- 28, कांग्रेस- 08 सीटों पर जीती
  • whatsapp icon

 कुल सीटें- 70/70         

 पार्टी                                       जीते            2008 

 भाजपा                                   32                 23
 
कांग्रेस                                    08                 43
   
 आप                                      28                 -
   
 बसपा                                   00                 02
      
 अन्य                                   02                  01
 
 
 - केजरीवाल की विस सीट नई दिल्‍ली में कुल 82,802 वोट पड़े हैं। इनमें से 38,533 वोट केजरीवाल के खिलाफ दूसरी पार्टियों        को मिले हैं जिनमें 460 वोट ऐसे हैं जो किसी को नहीं (नन ऑफ द अबव) मिले हैं।
 
 -  आप विपक्ष में बैठेगी: केजरीवाल 
 
-  मैं हर्षवर्धन और बीजेपी को बधाई देता हूं- अरविंद केजरीवाल
 
- नतीजे दिखाते हैं कि जनता बीजेपी-कांग्रेस से तंग आ चुके हैं: केजरीवाल 
 
- 'आप' की राखी बिरला मंगोलपुरी निर्वाचन क्षेत्र से जीती 
 
- दिल्ली की विकासपुरी सीट से आप के महिंदर यादव की जीत
 
- दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिला एंटी इनकंबैंसी का लाभः राजनाथ सिंह
 
- मालवीय नगर से किरन वालिया आप कैंडिडेट से हारीं
 
- दिल्‍ली: राजेंद्रनगर सीट से बीजेपी के आरपी सिंह 35 हजार वोटों से जीते
 
- चुनाव परिणाम पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शाम पांच बजे बयान देंगी
 
 - दिल्ली में 55 मौजूदा विधायकों को हार का सामना करना पड़ा है।
 
- आप का प्रदर्शन बड़ी पार्टियों के लिए चेतावनीः जनार्दन द्विवेदी
 
-  जंगपुरा से आप कैंडिडेट की जीत
 
- 'आप' को बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई : डॉ हर्षवर्धन
 
- जनता अब देखेगी की आम नेता कैसा होता हैः मनीष सिसोदिया
 
- नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25864 वोट से हराया। 
 
- आप उम्मीदवार धर्मेंद्र कोहली सीमापुरी सीट से 41,936 वोट से जीते 
 
- दिल्ली लक्ष्मी नगर से आप के विनोद कुमार बिन्नी ने कांग्रेस मंत्री एके वालिया को हराया 
 
- दिल्ली कैंट से करन सिंह तंवर जीते।
 
- नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंचे, आज शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक 
 
दिल्ली में कांग्रेस ने आप को ऑफर दिया, लेकिन आप ने उसे ठुकराया
 
- दिल्ली बीजेपी के प्रभारी नितिन गडकरी ने कहा कि AAP से समर्थन नहीं लेंगे।
 
- दिल्ली के गोकुलपुरी से बीजेपी कैंडिडेट की जीत। 
 
- दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज जीते, मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी के जगदीश प्रधान जीते
 
-दिल्ली की आर.के.पुरम सीट से आप की उम्मीदवार शाजिया इल्मी 340 वोट से हार गई हैं। 
 
- दिल्ली के पतपड़गंज से आप कैंडिडेट मनीष सिसौदिया जीते। 
 
- 'आप' की वीना आनंद पटेल नगर सीट से 6000 से जीती। 
 
- रिठाला से भाजपा के मौजूदा विधायक कुलवंत राणा ने जीते। 
 
- दिल्‍ली के मुंडका से रामवीर शौकीन 7694 वोटों से जीते, भाजपा के आजाद सिंह दूसरे नंबर पर रहे
 
-  रोहिणी से AAP के राजेश गर्ग जीते 
 
- अरविंद सिंह लवली कांग्रेस के पहले ऐसे मंत्री हैं, जिन्हें जीत हासिल हुई है। 
 
- अम्बेडकर नगर से 1958 के बाद कांग्रेस की पहली हार, आप के अशोक कुमार जीते!
 
- महिला सुरक्षा पर जल्द होग कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन 
 
- दिल्ली के मॉडल टाउन से आप कैंडिडेट अखिलेश त्रिपाठी जीते। 
 
- भाजपा के महेंद्र नागपाल दिल्ली में वजीरपुर सीट जीते 
 
- दिल्ली की मोतीनगर सीट से बीजेपी कैंडिडेट जीते।
 
- दिल्ली की आंबेडकर नगर, देवली और संगम विहार सीट से आप कैंडिडेट जीते।
 
 - शकूर बस्ती से AAP जीती 
 
 - पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के बेटे प्रवेश वर्मा महरौली सीट से चुनाव जीते, विधानसभा स्पीकर शास्त्री को हराया
 
 -  शीला दीक्षित ने उपराज्यपाल को इस्तीफा भेजा।
 
-  दिल्ली में नरेला से बीजेपी प्रत्याशी नील दमन खत्री जीते। 
 
- उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करेगी कांग्रेस, बीजेपी: आप
 
-  बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन कांग्रेस के वीके मोंगा से कृष्णा नगर से 30 हजार वोटों से जीते
 
 - शुरूआती रूझान में दिल्ली में भाजपा बहुमत से एक सीट दूर 
 
- साउथ दिल्ली की देवली सीट से आप कैंडिडेट प्रकाश जीते
 
 - दिल्ली में भाजपा को बहुमत की उम्मीद कम 
 
- शुरूआती रूझान में दिल्ली में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं  
 
- समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल की जीत से खुशी। 
 
- अन्ना दिल्ली में खिचड़ी सरकार के समर्थन में नहीं ऐसी स्थिति में फिर से चुनाव के पक्षधर
 
-  'कांग्रेस को उनकी गलतियों की सजा मिल रही है। जनता भविष्य में भी उन्हें सबक सिखाएगी।': अन्ना
 
-"केजरीवाल को दूसरी पार्टियों का समर्थन नहीं लेना चाहिए। सरकार बनाने के मौके बहुत आएंगे।" - अन्ना 
 
 
 
 नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा का का परिणाम आने वाला है। कृष्णानगर से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन के लिए कृष्णानगर में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में ज्यादा कठिनाई नहीं होनी चाहिए। ड़ॉ. हर्षवर्धन अपने लगातार पांचवे कार्यकाल के लिए यह चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वीके मोंगा इस इलाके में एक चर्चित चेहरा हैं, जिसके कारण चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो सकती है।
 
विधायक के रूप में डॉ. हर्षवर्धन के प्रदर्शन पर असंतोष रहा है। कुछ निवासियों का कहना है कि उनकी ‘स्वच्छ’ छवि और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना, उन्हें इस दौड़ में आगे रखता है। मोंगा भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं और डॉ. हर्षवर्धन के करीबी सहयोगी रहे हैं। दो माह पहले ही वे कांग्रेस में चले गए थे और इस निर्वाचन क्षेत्र में वे अपने प्रचार अभियान पर काफी मेहनत कर रहे हैं।
 
 
क्षेत्र की पांच बड़ी समस्याऐं- 
 
1- संकरी गलियां क्षेत्र की बड़ी समस्या है जिससे लोगों को आने-जाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  
2- अवैध पार्किंग की वजह से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
3- टूटी सड़कें जिनकी मरम्मत का काम चल रहा है। 
4- खराब जल निकासी व्यवस्था होने के कारण गंदगी एक बड़ी समस्या है। 
5- यातायात जाम होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।     
 
दिल्ली क्षेत्र की पांच बड़ी समस्याऐं-  
 
1- नगर निगम भृष्टाचार एक ऐसी समस्या है जहां कांग्रेस पार्टी बीजेपी को घेर सकती है। 
2- बढ़े हुए बिजली बिल की समस्याऐं से दिल्लीवासी ग्रसित है।    
3- पानी की समस्या जिसमें कई जगह समय पर पानी नहीं आता है तो कई जगह पानी कई दिनों तक इकट्ठा करके रखना पड़ता है। 
4- ट्रैफिक समस्या के कारण जाम लग जाता है। लोग ऑफिस समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।  
 
5- महंगाई की समस्या के कारण हर चीज के भाव बहुत बढ़ गए हैं। आम आदमी के लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।   
 

 नीचे की स्लाइड्स में देखिए दिल्ली चुनाव परिणाम की ताजा तस्वीरें 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: