UPSC CSE Prelims Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक

UPSC CSE Prelims result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट 17 दिनों के रिकॉर्ड में घोषित किया गया है।;

Update:2022-06-22 12:15 IST
UPSC CSE Prelims Result 2022: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
  • whatsapp icon

UPSC CSE Prelims result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट 17 दिनों के रिकॉर्ड में घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं

यूपीएससी सीएसई  प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जो 16 सितंबर से आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: सक्रिय परीक्षा टैब पर क्लिक करें।

चरण 3: "सिविल सेवा प्रारंभिक 2022" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: नए पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 5: रिजल्‍ट पीडीफ़ में अपना रोल नंबर चेक करें।

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा। डीएएफ-I को भरने और इसे जमा करने की तारीखों और महत्वपूर्ण निर्देशों की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर यथासमय की जाएगी।

यूपीएससी ने हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा 2021 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट की घोषणा की थी, जहां इस साल महिला उम्मीदवारों ने टॉप तीन स्थान हासिल किए थे। दिल्ली की श्रुति शर्मा ने टॉप 1 रैंक हासिल की थी। उसके बाद अंकित अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने रैंक हासिल की थी। कुल 685 उम्मीदवारों 508 पुरुषों और 177 महिलाओं ने सिविल सेवा 2021 के लिए क्वालीफाई किया। 2020 में, क्वालीफायर की सूची में 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल थीं।

Tags: