UGC NET 2018 का नोटिफिकेशन जारी, 5 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

यूजीसी नेट के लिए आवेदन 5 मार्च से शुरू हो जाएंगे। सीबीएसई ने शनिवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी।;

Update:2018-02-25 07:31 IST
UGC NET 2018 का नोटिफिकेशन जारी,  5 मार्च से कर सकते हैं आवेदन
  • whatsapp icon

यूजीसी नेट के लिए आवेदन 5 मार्च से शुरू हो जाएंगे। सीबीएसई ने शनिवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू की जाएगी।

आवेदन के लिए एक माह का वक्त कैंडिडेट्स को मिलेगा। इसकी अंतिम आखिरी तारीख 5 अप्रैल है। फीस भरने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है। नेट 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः इंजीनियरिंग कॉलेजों की फैकल्टी के लिए शरू होगा ई- कोर्स, AICTE देगा प्रशिक्षण

नए पैटर्न पर परीक्षा

इस बार नए पैटर्न पर परीक्षा होगी। इसके अनुसार तीन की जगह केवल दो ही परीक्षाएं अभ्यर्थियों को देने होंगे। बता दें, पहला पेपर 100 नंबर का होगा जिसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे और जिसमें उम्मीदवारों को सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे।
 
वहीं दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा जिसमें 100 सवाल होंगे और सभी सवालों को करना अनिवार्य होगा। पहला सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक होगा, दूसरा पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड जून के पहले हफ्ते जारी होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: