RBSE 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट 1 जून को होगा घोषित

RBSE 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) (अजमेर) 1 जून को राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा।;

Update:2022-05-30 11:48 IST
RBSE 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट 1 जून को होगा घोषित
  • whatsapp icon

RBSE 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) (अजमेर) 1 जून को राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। लगभग 25 लाख उम्मीदवार आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

आरबीएसई रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आरबीएसई ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल 2022 से 17 मई 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी।

शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विभाग के मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में परीक्षा रिजल्ट घोषित करेंगे।

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉग ऑन करें।

चरण 2. होमपेज पर, "आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2022" पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें।

चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

चरण 5. इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

नए नियमों के मुताबिक 2014 के बाद पहली बार शिक्षा विभाग नई मार्कशीट पर परीक्षार्थियों के पास या फेल का निशान लगाएगा।

Tags: