Maharashtra Board: 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

इस बार महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट 88 फीसदी रहा है। 91.46 फीसदी रिजल्ट पास कर लड़कियों ने बाजी मारी है।;

Update:2017-06-13 09:07 IST
Maharashtra Board: 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम
  • whatsapp icon

आखिरकार महाराष्ट्र में 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया है। 

इस बार महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 88.74 फीसदी रहा है। जहां लड़कियों ने 91.46 फीसदी रिजल्ट पास किया है और लड़कों ने 86.51 फीसदी रिजल्ट पास किया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 

बता दें कि इस साल 7 मार्च से 29 मार्च के बीच महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पिछले साल की तुलना में ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजों की तारीख के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर देख कर पता कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: