KCET 2022: केसीईटी परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब होगा एग्जाम
KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है।;

KCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। केसीईटी 2022 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर मौजूद है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार केईए 16, 17 और 18 जून, 2022 को केसीईटी 2022 आयोजित करेगा।
केसीईटी 2022 शेड्यूल चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक नोटिस के अनुसार केईए 12 अप्रैल 2022 से कर्नाटक यूजीसीईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। नोटिस में आगे कहा गया है कि एफएक्यू के साथ सूचना बुलेटिन भी 12 अप्रैल को जारी किया जाएगा।