JAC 12th Arts Result 2019: घोषित हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स् से करें चेक

JAC 12th Arts Result 2019: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 रांची स्थित बोर्ड ऑफिस के दूसरी मंजिल से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है।;

Update:2019-05-21 09:21 IST
JAC 12th Arts Result 2019: घोषित हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, इन आसान स्टेप्स् से करें चेक
  • whatsapp icon

JAC 12th Arts Result 2019:  9: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट (JAC 12th Arts Result) घोषित कर दिया हैं। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 (jharkhand board 12th arts result 2019) रांची स्थित बोर्ड ऑफिस के दूसरी मंजिल से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है।

जैक 12वीं आर्ट्स (JAC 12th Arts) की परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र जैक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 चेक कर सकते हैं। वहीं झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं साइंस व कॉमर्स रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है।

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हुई थी जो 9 मार्च 2019 तक चली थी। इसके साथ ही झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स की परीक्षा भी हुई थी। 12वींसाइंस और कॉमर्स का रिजल्‍ट जारी किया जा चुका है।


जैक 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 (JAC 12th Arts Result 2019) ऐसे करें चेक

स्टेप 1. छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in या www.jacresults.com पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर JAC EXAM - 2019 Results के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. इसके बाद छात्र अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।

स्टेप 4. अंत में झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2019 स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।




आपको बता दे कि झारखंड बोर्ड ने साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट हाल में घोषित किया है। झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 57 फीसदी और कॉमर्स मे 70.4 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इस बार झारखंड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

बता दें कि साल 2018 में जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कुल 72.62 प्रतिशत रहा था। जिसमें 70.57 फीसदी लड़के और 74.12 फीसदी लड़कियां सफल हुई थी। पिछले साल खूंटी जिला 92.51 प्रतिशत साथ टॉप रहा था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: