HPBOSE 12th Results 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, 62.1 प्रतिशत छात्र हुए सफल

हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित कर दिया है।;

Update:2019-04-22 06:30 IST
HPBOSE 12th Results 2019: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित,  62.1 प्रतिशत छात्र हुए सफल
  • whatsapp icon

हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 घोषित कर दिया है। इस बार हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 62.1 प्रतिशत रहा है। इस बार 12वीं की परीक्षा में 58 हजार 949 छात्र पास हुए हैं और 16 हजार 102 कम्पार्टमेंट घोषित हुए है। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय में इस बार लड़कियों ने परचम लहराया है। तीनों संकायों में 58 छात्र मेरिट लिस्ट में है। जिसमे 44 लड़कियां है। हिमाचल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट बोर्ड परीक्षाओं के 23 दिन बाद घोषित किया है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा। इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले छात्र हिमाचल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।



इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की परीक्षाएं मार्च में आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में इस बार कुल 95 हजार 497 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा में शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड नें 12वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाओं के लिए राज्य में 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इस बार अधिकतर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई थी। कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। इस बार आंसर शीट के मूल्यांकन के लिए बोर्ड पूरे राज्य में 53 केंद्र बनाए है।

आपको बता दें कि साल 2018 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीमों की परीक्षाओं का रिजल्‍ट 24 अप्रैल को घोषित किया गया था। हिमालच बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में कुल 70.18 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 98 हजार 302 छात्र उपस्थित हुए थे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: