GATE Response Sheet 2022: गेट रिस्पॉन्स शीट हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड

GATE Response Sheet 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब गेट 2022 वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।;

Update:2022-02-16 06:26 IST
GATE Response Sheet 2022: गेट रिस्पॉन्स शीट हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड
  • whatsapp icon

GATE Response Sheet 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब गेट 2022 वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाकर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 सभी 29 विषय के पेपर के लिए 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया गया था। गेट 2022 रिजल्ट 17 मार्च 2022 को घोषित किया जाना है।

गेट रिस्पांस शीट 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1: गेट 2022 वेबसाइट- gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध गेट रिस्पॉन्स शीट 2022 वालें लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपने गेट 2022 नामांकन आईडी और पासवर्ड या ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

चरण 4: 'रिस्पॉन्स शीट देखें' टैब पर क्लिक करें।

चरण 5: गेट 2022 रिस्पॉन्स शीट एक पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगी। भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सहेजें।

यदि उम्मीदवार दी गई आंसर की में कोई त्रुटि पाते हैं तो वे गेट 2022 आंसर की को भी चुनौती दे सकते हैं। चुनौती केवल तभी स्वीकार की जाएगी जब 500 रुपए प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क का भुगतान किया जाएगा।

गेट 2022 तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसमें 65 प्रश्न होते हैं, जहां 10 प्रश्न सामान्य योग्यता से और 55 प्रश्न विषय के पेपर से होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों के साथ आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों की भर्ती के लिए सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा गेट 2022 रिजल्ट पर भी विचार किया जाता है।

Tags: