BSEB Result 2018: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक

बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट कल यानि 6 जून को घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।;

Update:2018-06-05 15:34 IST
BSEB Result 2018: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक
  • whatsapp icon

बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट कल यानि 6 जून को घोषित करेगा। परिणाम कल बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 12 लाख छात्रो ने 12वीं की परीक्षा दी है।

आपको बतादें कि  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परिणाम एक साथ जारी करेगा। बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक आयोजित कराई थी।

बतादें कि बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा के लिए 1,384 परीक्षा केन्द्र बनाए थे। इस साल 12वीं का रिजल्ट पहले साल से अच्छा रहने की उम्मीद है। 

पहले से पछले साल 12वीं क्लास का रिजल्ट काफी निराशाजनक रहा था। 12वीं साइंस का रिजल्ट 30.11 प्रतिशत रहा था और आर्ट्स में 37.13 प्रतिशत और कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत रहा था।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐेसे चेक करें।

  • Step 1. इच्छुक छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर क्लिक करें। 
  • Step 2. इसके बाद रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें
  • Step 3. छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना नाम, रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  • Step 4. डिटेल सबमिट करें और आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: