BSEB Matric Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

BSEB Matric Result 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का रिजल्ट 2022 घोषित करने की उम्मीद है।;

Update:2022-03-28 08:46 IST
BSEB Matric Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानिए डिटेल्स
  • whatsapp icon

BSEB Matric Result 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का रिजल्ट 2022 घोषित करने की उम्मीद है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड  कक्षा 10 बोर्ड रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किए जाएंगे।

लगभग 17 लाख उम्मीदवार बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने बीएसईबी कक्षा 10 वीं के स्कोरकार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

बिहार बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक राज्य भर में सख्त कोविड -19 दिशानिर्देशों के तहत आयोजित की गई थी। इसके अलावा बीएसईबी ने 8 मार्च को वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आधिकारिक आंसर की थी। 

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

चरण 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध "बिहार बोर्ड 2022 रिजल्ट लिंक" पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें

चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें

चरण 4: आपका बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 5 अप्रैल को विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री और शिक्षा विभाग द्वारा घोषित किया गया था। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 का पास प्रतिशत 78.17 प्रतिशत रहा। बिहार बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट 2021 में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वाले 101 छात्र थे।

Tags: