बिहार बोर्ड: IIT-JEE किया क्लियर, 12वीं में हुआ फेल

इब्राहिम को फिजिक्स में 14 और केमेस्ट्री में 16 अंक मिले हैं।;

Update:2017-05-31 17:40 IST
बिहार बोर्ड: IIT-JEE किया क्लियर, 12वीं में हुआ फेल
  • whatsapp icon
बिहार बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं जिसमें करीब 64 प्रतिशत बच्चे फेल हुए हैं। बिहार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेईई मेन्स क्लियर कर चुका छात्र 12वीं में फेल हो गया है।
 
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले इस छात्र का नाम इब्राहिम है। इब्राहिम को लगा था कि वो 12वीं में अच्छे अंकों से पास हो जाएगा लेकिन वो फेल हो गया।
br data-type="_moz" />
इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड में फेल हुए छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर फेंके पत्थर
 
इब्राहिम को जेईई मेन्स में 89 अंक मिले हैं लेकिन 12वीं की परीक्षा में वो दो विषयों में फेल हो गया। इब्राहिम को फिजिक्स में 14 और केमेस्ट्री में 16 अंक मिले हैं। इब्राहिम को कुल 500 में से 269 अंक मिले हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि इब्राहिम को जेईई मेन्स की परीक्षा में फिजिक्स में 33 और केमेस्ट्री में 33 अंक मिले हैं। इब्राहिम ने अपने फेल होने का जिम्मेदार उसकी कॉपी जांचने वालों को बताया है। 
 
इब्राहिम को भरोसा था कि उनके 12वीं में 70 फीसदि अंक आएंगे मगर वो फेल हो गया जिससे वो भी हैरान हो गया।
 
गौरतलब है कि इब्राहिम की जेईई मेन्स में 94726 रैंक थी और उन्हें भरोसा था कि वो एनआईटी वारंगल में दाखिला लेंगे लेकिन ऐसा हो न सका।
 
 
 
 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: