अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना अमरनाथ... ... गोवा में ED ने की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क, उत्तराखंड में पलटा ट्रक, 10 लोगों के दबे होने की आशंका
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते दिखे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।
Update: 2025-07-02 01:26 GMT