4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनावदेश के 4... ... राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, दिल्ली से लेह जा रहा इंडिगो विमान आधे रास्ते से लौटा
4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। रिजल्ट 23 जून को आएगा। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।
Update: 2025-06-19 01:40 GMT