ओडिशा में कांग्रेस सहित 8 पार्टियों का प्रदर्शन... ... मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग
ओडिशा में कांग्रेस सहित 8 पार्टियों का प्रदर्शन
ओडिशा में सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकार छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को ओडिशा बंद बुलाया। प्रदर्शनकारियों ने भद्रक में ट्रेन को रोक दिया। भुवनेश्वर में बसों का चक्काजाम किया। यात्रियों को पैदल ही घर जाना पड़ा। भद्रक जिले के चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर टायर जलाए गए। जिसके चलते ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वहीं आसपास की कई दुकानों को बंद रखा गया। मार्केट में सन्नाटा रहा। मयूरभंज में भी लोग सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे।
Update: 2025-07-17 04:17 GMT