मध्य प्रदेश: जबलपुर में पिता की हत्या कर नहर में फेंका, 2 गिरफ्तार
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो युवकों ने अपने 55 वर्षीय पिता की हत्या कर नहर में फेंक दिया। पिता शराब के नशे में उन्हें पीटते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार देर रात अगरिया गाँव की है। उसका शव मंगलवार को बरामद किया गया। मझगवां थाना प्रभारी हर दयाल सिंह ने बताया कि गिरनी कुमार चक्रवर्ती (55) का शव गाँव से 10 किलोमीटर दूर नहर में तैरता हुआ मिला।
Update: 2025-08-13 03:21 GMT