Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित... ... राज्यसभा में अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- 'भारत में आतंकवाद कांग्रेस की देन...'
Parliament Monsoon Session Amit Shah Live: अमित शाह ने कहा कि कानूनी संरचना खड़ी करने के लिए पोटा का कानून लाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया। इन्होंने (कांग्रेस ने) पोटा कानून का विरोध किसको बचाने के लिए किया था। लेकिन अटल जी और भाजपा का संकल्प मजबूत था और पोटा कानून संयुक्त सेशन में पारित कर दिया गया।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि हम पहली ही कैबिनेट में पोटा का कानून रद्द कर देंगे और इन्होंने पहली ही कैबिनेट में पोटा का कानून रद्द भी कर दिया। कांग्रेस टेररिज्म का पोषण करने वाली पार्टी है। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार आतंकवाद और घुसपैठ को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Update: 2025-07-30 17:14 GMT