₹20 में इलाज करने वाले डॉक्टर का... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

₹20 में इलाज करने वाले डॉक्टर का निधन  
पद्मश्री से सम्मानित मध्यप्रदेश के 79 वर्षीय डॉक्टर मुनीश्वर चंद्र डावर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जबलपुर के मदनमहल क्षेत्र में रहने वाले डॉ. डावर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। वजह यह थी कि पूरी जिंदगी लाखों मरीजों को इलाज करने वाले डॉक्टर सिर्फ 20 रुपए फीस लेते थे। डॉ. डावर को 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब जबलपुर दौरे पर आए थे तो व्यक्तिगत रूप से उन्होंने केवल डॉक्टर डावर से ही मुलाकात की थी।

Update: 2025-07-05 03:16 GMT

Linked news