भोपाल में आज पीयूष मिश्रा और अन्नू... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

भोपाल में आज पीयूष मिश्रा और अन्नू कपूर 
मध्यप्रदेश सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ‘सदानीरा समागम’ का आयोजन 20 से 25 जून तक भारत भवन में किया जा रहा है। इसमें शनिवार सुबह 10:00 बजे जल आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे काव्य प्रस्तुति 'नदी नामा'–नदी आधारित कविताओं का पुनर्पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में करन राजदान, अन्नू कपूर, राजीव वर्मा, पीयूष मिश्रा, सीमा कपूर, डॉ. संतोष चौबे, नवनी परिहार आदि मौजूद रहेंगे।  

Update: 2025-06-21 03:55 GMT

Linked news