मोहन सरकार लेगी 4300 करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मोहन सरकार लेगी 4300 करोड़ का कर्ज 
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार एक माह में दूसरी बार 4300 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार 30 जुलाई को आरबीआई के जरिए कर्ज लेगी। इसके पहले 8 जुलाई को सरकार ने 4800 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। जुलाई माह में 9100 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार लेगी। इस कर्ज के बाद राज्य सरकार पर कुल कर्ज का आंकड़ा 440340 करोड़ को पार कर जाएगा। सरकार अगस्त में रक्षाबंधन त्योहार पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देगी।

Update: 2025-07-27 03:11 GMT

Linked news