देश में मुगलों की संपत्ति के नामों में हो बदलाव: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे देश और बिहार में मुगलों के नाम पर 100 स्थान हैं, सबका नाम बदलना चाहिए।;

Update:2018-10-22 13:17 IST
देश में मुगलों की संपत्ति के नामों में हो बदलाव: गिरिराज सिंह
  • whatsapp icon
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज रखने के बाद अपने शहरों और स्थानों के नाम बदलने की मांग सामने आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार से मांग की है। 
 
एएनई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहले योगी आदित्यानाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि खिलजी ने बिहार को लूटा, लेकिन बख्तियारपुर का नाम उसके नाम पर रखा गया।
आगे कहा कि बिहार के अकबरपुर सहित लगभग 100 स्थानों के नाम बदले गए थे। योगी आदित्यनाथ ने अच्छा कदम उठाया है। मैं मांग करता हूं कि पूरे देश और बिहार में मुगलों से जुड़े नामों और संपत्तियों के नामों को बदल देना चाहिए। 
 
ये भी पढ़ें - शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी सरकार को दोस्तों की जरूरत नहीं
 
हाल ही में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: