DSA की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कुमार विश्वास और AAP पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।;

Update:2015-05-24 00:00 IST
DSA की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कुमार विश्वास और AAP पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप
  • whatsapp icon
नई दिल्ली. सफदरजंग पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। केस सफदरजंग एंक्लेव थाने में दर्ज किया गया है। बरखा सिंह ने कुमार विश्वास के खिलाफ इससे पहले कई जगहों पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उनके ट्वीटर पर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास व उनके लोग अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। 
 
आम सहमति होने पर ही दिल्ली को मिलेगा पूर्ण राज्य का अधिकारः अरूण जेटली
 
बरखा सिंह शुक्ला ने सफदरजंग पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस के आयुक्त और उपराज्यपाल को भी शिकायत की एक कापी भेजी थी। पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। सफदरजंग थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बरखा सिंह शुक्ला ने अपनी शिकायत में कहा कि दिल्ली महिला आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को एक महिला की शिकायत पर आयोग के सामने पेश होने संबंधी नोटिस भेजा था। लेकिन विश्वास पेश नहीं हुए।
 
कांग्रेस का केन्द्र पर निशाना: रक्षा मंत्री का बयान देश के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ
 
इसके बाद से ही उनके खिलाफ पार्टी के कुछ सर्मथकों ने सोशल साइट पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। असामाजिक भाषा की वजह से उनकी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जीवन पर गहरा आघात हुआ है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
 
नीतीश को किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी भाजपा: मोदी
 
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: