Hummer EV: डायरेक्टर रोहित शेट्टी 4.5 करोड़ रु. की धांसू इलेक्ट्रिक SUV चलाते दिखे, जानें फीचर्स
रोहित शेट्टी के कार गैराज में GMC Hummer EV के अलावा कई हाई-एंड SUVs मौजूद हैं। वे अक्सर Mercedes-Benz G63 AMG में नजर आते हैं, जिसकी कीमत भी करीब ₹4.5 करोड़ है।
डायरेक्टर रोहित शेट्टी GMC Hummer EV चलाते दिखे
Hummer EV: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ अपने लग्ज़री कार कलेक्शन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी को एक बेहद खास और दमदार इलेक्ट्रिक SUV चलाते हुए देखा गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4.5 करोड़ बताई जा रही है। यह कोई आम इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि लेटेस्ट GMC Hummer EV है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोहित शेट्टी खुद इस विशालकाय Hummer EV को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे आगे पुलिस स्टिकर लगी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो चलती दिखाई देती है, जबकि उसके पीछे GMC Hummer EV है। खास बात यह है कि इस इलेक्ट्रिक SUV के स्टीयरिंग पर खुद रोहित शेट्टी बैठे नजर आते हैं, जिससे फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है।
क्या Hummer EV रोहित शेट्टी की है?
फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रोहित शेट्टी ने यह GMC Hummer EV खरीदी है या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Solar Orange रंग की यह SUV फिलहाल Big Boy Toyz के नाम पर रजिस्टर्ड है। Big Boy Toyz देश की जानी-मानी प्रीमियम और लग्ज़री कार डीलरशिप है, जिसके साथ कई बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज जुड़े हुए हैं।
GMC Hummer EV की दमदार खूबियां
रोहित शेट्टी जिस SUV में नजर आए, वह GMC Hummer EV का 3X वेरिएंट बताया जा रहा है। यह डुअल अल्टियम मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है और इसकी दावा की गई रेंज करीब 505 किलोमीटर है। करीब 4,500 किलोग्राम से ज्यादा वजन होने के बावजूद यह SUV सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
रोहित शेट्टी का लग्जरी कार कलेक्शन
GMC Hummer EV के अलावा रोहित शेट्टी के गैराज में कई हाई-एंड SUVs मौजूद हैं। वे अक्सर Mercedes-Benz G63 AMG में नजर आते हैं, जिसकी कीमत भी करीब ₹4.5 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास Lamborghini Urus जैसी पावरफुल लग्जरी SUV भी शामिल है।
(मंजू कुमारी)