Electric Bikes: Electric Bikes: देश की टॉप 5 इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत मात्र 1 लाख रुपए से शुरू; जानें रेंज और फीचर

Electric Bikes: ओला की यह नई इलेक्ट्रिक बाइक कुछ महीने पहले लॉन्च हुई है और इसकी टेस्ट राइड जल्द शुरू होने की संभावना है। यह बाइक फुल चार्ज पर लगभग 252 किमी रेंज देती है।

Updated On 2025-06-16 18:16:00 IST

Electric Bikes: अगर आप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये बाइक आपके बजट 1 लाख से 1.30 लाख रुपये के बीच एक बढ़िया विकल्प हो सकती हैं। यहां भारत में उपलब्ध टॉप 5 इलेक्ट्रिक बाइक की जानकारी दी गई है, जो फीचर्स और शानदार रेंज के मामले में ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

1. ओला रोडस्टर एक्स (Ola Roadster X)

ओला की यह नई इलेक्ट्रिक बाइक हाल ही में लॉन्च हुई है और इसकी टेस्ट राइड जल्द शुरू हो सकती है। यह बाइक 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी विकल्पों में आती है। सबसे बड़ी बैटरी के साथ यह बाइक एक बार फुल चार्ज पर लगभग 252 किमी की रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85,000 रुपये से भी कम है।

2. रिवोल्ट आरवी 1 (Revolt RV1)

रिवोल्ट RV1 का फेसलिफ्ट मॉडल हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। टॉप मॉडल की फुल चार्ज रेंज लगभग 160 किमी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी 85,000 रुपये से कम है।

3. ओबन रोर ईजी (Oben Rorr EZ)

ओबन की यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तीन बैटरी विकल्पों—2.6 kWh, 3.4 kWh, और 4.4 kWh—के साथ उपलब्ध है। फुल चार्ज होने पर यह बाइक लगभग 175 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 99,999 रुपये से शुरू होती है।

4. प्योर ईवी ईको ड्रिफ्ट 350 (Pure EV Eco Dryft 350)

प्योर ईवी की यह बाइक 3 kWh और 3.5 kWh बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक लगभग 171 किलोमीटर तक चलती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये से कुछ ज्यादा है।

5. टॉर्क क्रेटस आर (Tork Kratos R)

टॉर्क की यह इलेक्ट्रिक बाइक 9 kWh मोटर के साथ आती है, जो 100 किमी/घंटा की टॉप स्पीड दे सकती है। यह बाइक फुल चार्ज पर लगभग 180 किमी की रेंज देती है। इसमें फास्ट चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें गियर भी दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये से ऊपर है।

इन सभी बाइक में बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छी रेंज भी मिलती है, जो रोजमर्रा के शहर और आसपास के राइडिंग के लिए उपयुक्त हैं। आप अपनी ज़रूरत और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News