Clock Vastu Shastra: घड़ी की गलत दिशा बिगाड़ देती घर की दशा, इन नियम को फॉलो करने से चमकेगी किस्मत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीवार घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे घर के माहौल में सकारात्मकता आती हैं और परिवार के सदस्

By :  Desk
Updated On 2024-04-27 20:21:00 IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीवार घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

Vastu Tips for Wall Clock: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र में लिखी बातों को काफी महत्त्व दिया गया हैं। घर बनाने से लेकर घर में रखी चीजों तक के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताये गए है। कहते है, इन नियमों को अपनाने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होता है और उसका जीवन सुख-समृद्धि के साथ निकलता है। आज इस कड़ी में हम बात करेंगे घर की दीवारों पर लगने वाली घड़ी से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, घर में घड़ी किस दिशा में लगानी चाहिए और उसका लाभ किस तरह से परिवार के लोगों को प्राप्त होता हैं। जानते है - 

घर में लगी घड़ी की सही दिशा
(Ghar Me Lagi Ghadi Ki Disha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दीवार घड़ी को उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे घर के माहौल में सकारात्मकता आती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक शांति भी बनी रहती है। कभी भी दक्षिण दिशा में घर की घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यह अशुभ है। 

किस तरह की घड़ी घर में नहीं लगाएं? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद, टूटी और खराब घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा घर में लगी घड़ी पर छाने वाली धूल को भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। घर में बंद घड़ी से परिवार का माहौल नकारात्मक बनता है और सभी कार्यों में बाधाएं आने लगती है। 

घड़ी से जुड़ी अन्य वास्तु की बातें- 

वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर में कभी भी इस तरह की घड़ी का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए जिसमें समय नियत समय से पीछे चल रहा हो। हमेशा घड़ी में समय या तो नियत रखें अथवा उससे आगे रखें, लेकिन पीछे नहीं। इसके अलावा नीली, काली, केसरिया और गंदी दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। साथ ही ध्यान रखें, खराब घड़ी को घर में नहीं रखें, घर के मेन गेट के ऊपर कभी भी घड़ी नहीं लगाएं और घड़ी को कभी भी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News