Devuthani Ekadashi 2024: आज देवउठनी एकादशी पर भद्रा का साया, इन 4 राशियों पर आया बड़ा संकट!

आज देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि नारायण 4 माह लंबी योग निद्रा से जागे है। आज भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह भी है। साथ ही आज भद्रा काल का ध्यान रखें

By :  Desk
Updated On 2024-11-12 08:26:00 IST
आज देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि नारायण 4 माह लंबी योग निद्रा से जागे है।

Devuthani Ekadashi 2024 Rashifal: आज देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि नारायण 4 माह लंबी योग निद्रा से जागे है। आज भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह भी है। साथ ही आज भद्रा काल का ध्यान रखें, जो शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसलिए इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य न करें। आज का भद्रा काल समय 4 राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा, अन्यथा उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जानते है उन राशियों के बारे में- 

देवउठनी एकादशी 2024 राशिफल
(Devuthani Ekadashi 2024 Horoscope)

मेष राशिफल : आज ऊंचाई वाली जगहों पर सतर्कता से रहें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना होने का भय रहेगा। सेहत ख़राब होने का डर बना रहेगा, इसलिए खानपान को लेकर थोड़ा सावधान रहें। बदलते मौसम में बाहर की चीजों से बचें। स्वच्छ कपड़े पहनें। 

मिथुन राशिफल : आज देवउठनी एकादशी पर अपना पूरा फोकस अपने काम पर रखें। आज व्यर्थ के कामों में आपका समय ख़राब हो सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता सता सकती है। आज कोई काम ऐसा करना होगा, जिसमें मन नहीं लगेगा। 

वृश्चिक राशिफल : आज देवउठनी एकादशी पर वृश्चिक राशि के कारोबारी जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों में निकलेगा। सेहत को लेकर थोड़ा असहज रहेंगे। 

धनु राशिफल : आज धनु राशि के जातक अपने विरोधियों से सावधान रहें। आज इन जातकों को कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। आस-पास के पड़ोसी लोगों से विवाद होने का डर बना रहेगा, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News