Tortoise Ring Rules: शौक-शौक में नहीं पहनें कछुए वाली अंगूठी, इन 4 राशि के लोगों के लिए बन जाती है काल

रत्न शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक मुख्य भाग है। रत्न शास्त्र के अनुसार किसी भी रत्न को शौक-शौक में धारण नहीं करना चाहिए। इसके लिए इसके पीछे के शुभ और अशुभ कारणों क

By :  Desk
Updated On 2024-07-11 06:17:00 IST
परिणाम जाने बिना इस अंगूठी को धारण करना व्यक्ति को राजा से रंक बना देता है।

Tortoise Ring Wearing Side Effects: रत्न शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक मुख्य भाग है। रत्न शास्त्र के अनुसार किसी भी रत्न को शौक-शौक में धारण नहीं करना चाहिए। इसके लिए इसके पीछे के शुभ और अशुभ कारणों को जान लेना चाहिए। यहां हम कछुए की अंगूठी के संदर्भ में आपको बता रहे है, जिसे आजकल लोग शौक-शौक में भी धारण कर लेते है। लेकिन रत्न शास्त्र के अनुसार कुछ चुनिंदा राशि के जातकों को कछुए की अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए। 

कहा जाता है कि कछुए की अंगूठी हर किसी के लिए शुभ परिणाम नहीं देती है। इसे धारण करने से पहले ज्योतिषी की सलाह लेना जरुरी होता है। परिणाम जाने बिना इस अंगूठी को धारण करना व्यक्ति को राजा से रंक बना देता है। जानते है उन राशियों के बारे में जिन्हें कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। 

इन राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी

  • - मेष राशि के लिए कछुएं की अंगूठी अशुभ परिणाम देती है। यह अंगूठी बनते हुए कामों को बिगाड़ देती है। इससे आर्थिक स्तिथि कमजोर होती है। 
  • - कन्या राशि के लिए कछुएं की अंगूठी आर्थिक नुकसान करवाती है। इसे पहनने पर शीत की प्रकृति बढ़ती है और नुकसान भी बढ़ता जाता है। 
  • - वृश्चिक राशि के लिए कछुएं की अंगूठी अशुभ परिणाम देती है। इससे इनके काम बिगड़ते है। इसलिए ज्योतिषी की सलाह बिना धारण न करें। 
  • - मीन राशि के लिए कछुएं की अंगूठी नकारात्मक परिणाम देती है। इसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। 

ज्योतिष और रत्न शास्त्र के मुताबिक कछुए की अंगूठी को हमेशा चांदी के धातु में बनी रिंग में धारण करना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें इसे पहनते वक्त कछुए का मुंह व्यक्ति की तरफ होना चाहिए। ऐसा होने पर धन का आकर्षण आपके जीवन पर होगा। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु के कच्छप (कछुआ) अवतार के साथ यह जीव समुद्र मंथन से निकला था। इसी वजह से कछुए की अंगूठी को धारण करने वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

Similar News