Aaj Ka Panchang, 9 May 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 मई 2025, शुक्रवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 8 मई दोपहर 12:29 से 9 मई दोपहर 02:56 तक रहेगी। आज शुक्रवार को मां लक्

By :  Desk
Updated On 2025-05-08 07:56:00 IST
शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 9 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 मई  2025, शुक्रवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 8 मई दोपहर  12:29 से 9 मई दोपहर 02:56 तक रहेगी। आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। आज प्रदोष व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -9 मई 2025
(Suryoday or Suryast Time 9 May 2025) 

  • सूर्योदय का समय -9 मई सुबह 5:52 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 9 मई शाम 6:54 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय -9 मई शाम 4:16 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 10 मई सुबह 4:07 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -9 मई 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 9 May 2025) 

  • वज्र योग - 9 मई सुबह 01:56 से 10 मई सुबह 02:57 तक।
  • सिद्धि योग - 10 मई सुबह 02:57 से 11 मई सुबह 04:00 तक।
  • हस्त नक्षत्र - 8 मई रात्रि 09:06 से 10 मई सुबह 12:09 तक।  
  • चित्रा नक्षत्र - 10 मई सुबह 12:09 से 11 मई सुबह 03:15 तक।

शुभ और अशुभ काल -9 मई 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 9 May 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:57 से दोपहर 12:49 तक। 
  • अमृत काल - शाम 05:34 से शाम 07:22 तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:15 से सुबह 05:03 तक। 
  • राहुकाल - सुबह 10:45 से दोपहर 12:23 तक।

Similar News