Aaj Ka Panchang, 29 April 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल
हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 28 अप्रैल रात्रि 09:11 से 29 अप्रैल शाम 05:31 तक रहेगी। आज मंगलवार
By : Desk
Updated On 2025-04-28 06:50:00 IST
Aaj Ka Panchang 29 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 28 अप्रैल रात्रि 09:11 से 29 अप्रैल शाम 05:31 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज परशुराम जयंती भी रहेगी। पंचांग के अनुसार सूर्य 29 अप्रैल मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -29 अप्रैल 2025
(Suryoday or Suryast Time 29 April 2025)
- सूर्योदय का समय - 29 अप्रैल सुबह 5:58 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 29 अप्रैल शाम 6:49 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -29 अप्रैल सुबह 6:48 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 29 अप्रैल रात्रि 8:53 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -29 अप्रैल 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 29 April 2025)
- सौभाग्य योग - 28 अप्रैल रात्रि 08:02 से 29 अप्रैल दोपहर 03:59 तक।
- शोभन योग - 29 अप्रैल दोपहर 03:53 से 30 अप्रैल दोपहर 12:01 तक।
- कृत्तिका नक्षत्र - 28 अप्रैल रात्रि 09:37 से 29 अप्रैल शाम 06:47 तक।
- रोहिणी नक्षत्र - 29 अप्रैल शाम 06:47 से 30 अप्रैल शाम 04:18 तक।
शुभ और अशुभ काल -29 अप्रैल 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 29 April 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 तक।
- अमृत काल - शाम 04:39 से शाम 06:04 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:21 से सुबह 05:09 तक।
- राहुकाल - दोपहर 3:36 से शाम 5:13 तक।