Aaj Ka Panchang, 11 January 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी 2025, शनिवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 10 जनवरी सुबह 10:19 से 11 जनवरी सुबह 08:21 तक रहेगी। आज शनिवार को शनिदे

By :  Desk
Updated On 2025-01-10 21:12:00 IST
शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 11 January 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 जनवरी 2025, शनिवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यह तिथि 10 जनवरी सुबह 10:19 से 11 जनवरी सुबह 08:21 तक रहेगी। आज शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज रोहिणी व्रत और प्रदोष व्रत भी रखा जाना है। पंचांग के अनुसार अभी सूर्य धनु राशि में है और चन्द्रमा रात्रि 11:55 तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -11 जनवरी 2025
(Suryoday or Suryast Time 11 January 2025) 

  • सूर्योदय का समय - 11 जनवरी सुबह 7:14 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 11 जनवरी शाम 5:55 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय - 11 जनवरी दोपहर 3:21 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 12 जनवरी सुबह 5:42 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र -11 जनवरी 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 11 January 2025) 

  • शुक्ल योग - 10 जनवरी दोपहर 02:36 से 11 जनवरी सुबह 11:48 तक। 
  • ब्रह्म योग - 11 जनवरी सुबह 11:48 से 12 जनवरी सुबह 09:09 तक। 
  • रोहिणी नक्षत्र - 10 जनवरी दोपहर 01:45 से 11 जनवरी दोपहर 12:29 तक। 
  • म्रृगशीर्षा नक्षत्र - 11 जनवरी दोपहर 12:29 से 12 जनवरी सुबह 11:24 तक। 

शुभ और अशुभ काल -11 जनवरी 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 11 January 2025) 

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:13 से दोपहर 12:56 तक। 
  • अमृत काल - सुबह 09:26 से सुबह 10:57 तक।  
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:38 से सुबह 06:26 तक। 
  • राहू काल -  सुबह 9:54 से सुबह 11:14 तक।

Similar News