Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें ये 3 तांत्रिक उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बन जाओगे धनवान!

तंत्र साधना के लिए शुक्रवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही शुक्रवार का दिन दैत्य गुरु शुक्र देव को भी

By :  Desk
Updated On 2024-11-08 07:01:00 IST
तंत्र साधना के लिए शुक्रवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

Shukrawar Ke Upay: तंत्र साधना के लिए शुक्रवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। साथ ही शुक्रवार का दिन दैत्य गुरु शुक्र देव को भी समर्पित होता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं, ऐश्वर्य, वैभव और सौंदर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे कारगर उपाय बताये गए है, जिन्हें गुप्त रूप से शुक्रवार के दिन करने पर आपके जीवन में कभी रुपये-पैसे की तंगी नहीं रहेगी। 

शुक्रवार के उपाय और टोटके
(Shukrawar Ke Upay Totke) 

- धन वैभव व सुख संपदा की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन मध्यरात्रि को अष्ट लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही देवी लक्ष्मी के चरणों में गुलाब का फूल अर्पित करें। इसके अलावा भोग में खीर का प्रसाद लगाएं। बशर्तें ध्यान रखें पूजा में कोई भी व्यवधान न आ पाएं। 

- रुपये-पैसे की तंगी दूर करने के लिए शुक्रवार को रात्रि में गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने बैठ जाएँ। अब ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का पूरे 108 बार जप करें। साथ ही श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ भी करें। 

- सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार शाम शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने जरुर जाएं।  इसके पश्चात चीनी का दान करें और कन्या को सफेद रंग की मिठाई देवें। इस उपाय को करने से शुक्र की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है। ऐसा होने पर कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग निर्मित होंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News