Rajyog Dussehra: एक शतक बाद दशहरा पर बनेंगे दो बड़े राजयोग, इन 3 राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा

Shash And Malavya Rajyog Dussehra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन दो बड़े ग्रह दो महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत अचानक बदल सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Updated On 2024-10-03 12:48:00 IST
शश और मालव्य राजयोग दशहरा 2024

Shash And Malavya Rajyog Dussehra: प्रत्येक माह में किसी न किसी ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होते रहता है, जिससे शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। ग्रहों के संयोग से बने राजयोग के निर्माण होने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस समय अक्टूबर का महीना चल रहा है और अक्टूबर माह में कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करेंगे।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषियों का मानना है कि 12 अक्टूबर यानी दशहरा के दिन शुक्र तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही कर्मफल के दाता शनि देव भी दशहरा के दिन अपनी स्वराशि यानी कुंभ में स्थित रहेंगे।

शनि देव के कुंभ राशि में रहने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। यानी दशहरे पर दो महापुरुष राजयोग का निर्माण होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन, 3 राशि वाले लोग ऐसे हैं जिन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे, किन-किन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

वृष राशि

दशहरा के दिन शश राजयोग और मालव्य राजयोग के बनने से वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा, क्योंकि शुक्र वृषभ राशि के छठे स्थान पर रहेंगे और शनि कर्म भाव पर संचरण करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि वाले जातकों को कोर्ट-कचरी संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पदोन्नति होने की संभावना है। भाग्य का साथ भी मिलेगा।

मकर राशि

शुक्र और शनि द्वारा बनाए गए मालव्य और शश राजयोग का प्रभाव मकर राशि वाले जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा, क्योंकि शनि देव मकर राशि के धन के भाव में बैठे हुए हैं और शुक्र कर्म के भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में मकर राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ आपको कारोबार में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में गजब का सफलता मिल सकता है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शश और मालव्य राजयोग के बनने से तुला राशि वाले जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं, क्योंकि शुक्र तुला राशि के लग्न भाव और शनि पंचम भाव में विराजमान है। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। यदि कोई नई नौकरी की योजना बना रहे हैं तो आपको इस दौरान ज्यादा लाभदायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में करें इन चीजों का दान, जीवन हमेशा रहेगा खुशहाल

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News