Guru Vakri: नवरात्रि के सातवें दिन गुरु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का जीवन हो जाएगा खुशहाल

Guru Vakri Vrishabh Rashi: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यानी 9 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Updated On 2024-10-04 12:40:00 IST
गुरु वक्री वृषभ राशि

Guru Vakri Vrishabh Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 अक्टूबर यानी नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करें। जिसका प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी मानव जीवन पर पड़ेगा। बता दें कि गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषियों का मानना है कि नवरात्रि में गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही खास माना जा रहा है। गुरु के राशि परिवर्तन से पूरे देश-दुनिया के लोगों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही, सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरु के वक्री होने से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आर्थिक स्थित में सुधार होगी और मजबूती आएगी। ज्योतिषियों का मानना है कि नवरात्रि के सातवें दिन मिथुन राशि वाले जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ कोई शुभ संदेश भी मिल सकता है। जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि

नवरात्रि के सातवें दिन यानी 9 अक्टूबर को गुरु का राशि परिवर्तन कर्क राशि वाले जातकों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान कर्क राशि वाले जातकों को किसी भी कार्य में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। जो लोग कारोबारी हैं, उनके कारोबार में जमकर वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

जिन लोगों की राशि कन्या है और वो खासकर व्यापारी हैं, उन्हें गुरु के राशि परिवर्तन से लाभ ही लाभ मिलेगा। इस दौरान कारोबारियों को नई डील मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के संबंध में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस गोचर से अत्यधिक लाभ मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से भी धन का लाभ होगा। शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन मौज मस्ती से बितेगा।

यह भी पढ़ें - दिवाली से मात्र 10 दिन पहले बदलेगी इन राशियों की किस्मत, ग्रहों के सेनापति कराएंगे मंगल ही मंगल

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News