Shani Gochar 2025: नवंबर तक शनिदेव करेंगे बड़े-बड़े बदलाव, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव अभी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। अब वे 3 अक्टूबर 2025 तक यही रहने वाले है। शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन देवगुरु बृहस्पति की राशि मी

By :  Desk
Updated On 2025-05-06 08:09:00 IST
शनिदेव की उल्टी यानी वक्री चाल से 3 राशियों को जबरदस्त लाभ के अवसर बनेंगे।

Shani Nakshtra Parivartan Horoscope 2025 : ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव अभी उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। अब वे 3 अक्टूबर 2025 तक यही रहने वाले है। शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में हुआ है। अब शनिदेव इसी राशि में वक्री होने जा रहे है, जो 13 जुलाई 2025, रविवार सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर होगा। अगले 28 नवंबर 2025 सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक शनिदेव वक्री अवस्था में ही रहने वाले है। इसके बाद शनिदेव मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव के इन परिवर्तनों से राशिचक्र की 3 चुनिंदा राशियां लाभान्वित होंगी। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

शनि गोचर 2025 का कर्क राशि पर प्रभाव
(Shani Gochar 2025 Impact on Kark Rashi)

शनि का वक्री होना और नक्षत्र बदलना कर्क राशि वालों के जीवन में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। इन जातकों की आमदनी बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव भी अब खत्म हो जाएंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। कारोबार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

शनि गोचर 2025 का मीन राशि पर प्रभाव
(Shani Gochar 2025 Impact on Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर लाभान्वित करने वाला रहेगा। इन जातकों के जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी। पेरेंट्स की सेहत पहले से बेहतर हो जायेगी। विवाहित जातकों को बच्चों की तरफ से अच्छी ख़बरें प्राप्त होंगी। धनलाभ के योग बन रहे है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। 

शनि गोचर 2025 का कुंभ राशि पर प्रभाव
(Shani Gochar 2025 Impact on Kumbh Rashi)

शनि की वक्री चाल और नक्षत्र गोचर, दोनों ही कुंभ राशि पर शुभ प्रभाव डालने वाले है। रुपये-पैसे की जो तंगी अभी तक चल रही थी, वह शीघ्र सुधर जायेगी। नया वाहन अथवा मकान लेने के प्रबल योग बन रहे है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आमदनी के नए रस्ते खुलने लगेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News