Shani Jayanti 2025 : कब मनाई जायेगी शनि जयंती? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन 'शनि जयंती' मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनिदेव का जन्म हुआ था,
Kab Hai Shani Jayanti 2025 : हर साल ज्येष्ठ अमावस्या के दिन 'शनि जयंती' मनाई जाती है। इस दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि, ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही शनिदेव का जन्म हुआ था, इसी कारण इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। शनिदेव को सूर्यपुत्र और कर्मफलदाता के रूप में जाना जाता है। शनिदेव की विशेष कृपा पाने और जीवन के सभी कष्टों के निवारण के लिए शनि जयंती पर विधिवत पूजा अवश्य करें। इस दिन आप व्रत भी रख सकते है, जिससे शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते है। चलिए जानते है शनि जयंती 2025 तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
शनि जयंती 2025 तारीख
(Shani Jayanti 2025 Date)
शनि जयंती प्रतिवर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह तिथि 27 मई 2025, मंगलवार को पड़ रही है। इस तिथि की शुरुआत 26 मई 2025 दोपहर 12:12 बजे हो जायेगी और समापन 27 मई सुबह 08:32 तक रहेगा। उदयातिथि के हिसाब से जयंती 27 मई की रहेगी।
शनि जयंती 2025 पूजा विधि
(Shani Jayanti 2025 Puja Vidhi)
शनि जयंती के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में दीपक प्रज्ज्वलित करें। अब घर से बाहर जहां भी शनिदेव मंदिर है, वहां जाकर शनिदेव को तेल, पुष्प अर्पित करें। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें और व्रत का संकल्प लेवें। व्रत पारण से पहले जरूरतमंदों को दान करें। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो विधिवत नियमों से पूजा और व्रत पूर्ण करने पर शनिदेव साधक के कष्टों का शीघ्र निवारण करते है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
(Shanidev Ko Khush Karne Ke Upay)
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन पूजा के दौरान शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें। इसके अलावा शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। इसके अलावा संध्या के समय में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।