Shani Dev Priy Moolank: शनिदेव के प्रिय होते है इस मूलांक के लोग, 30 की उम्र के बाद बन जाते है धनवान!

अंक शास्त्र के मुताबिक शनिदेव का प्रिय मूलांक 8 है। यानी कि, जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 तारीख होती है, उनका मूलांक 8 बनता है। इस मूलांक वालों पर शनिदेव की कृपा

By :  Desk
Updated On 2024-11-10 11:08:00 IST
अंक शास्त्र के मुताबिक शनिदेव का प्रिय मूलांक 8 है।

Shani Dev Favorite Numerology: अंकशास्त्र भी ज्योतिष विज्ञान का ही एक हिस्सा है, जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर हमेशा रहता है। कई बार आपने नोटिस किया होगा कि, अधिकांश व्यक्ति अपने शुभ और अशुभ अंक की चर्चा करते है। यहां हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जिसका संबंध सीधा शनिदेव से है। न्यायपति शनि देव ही उस मूलांक के स्वामी है। उस अंक के लोग जीवनकाल में खूब तरक्की करते है और दौलत-शोहरत पाते है। 

जी हां, अंक शास्त्र के मुताबिक शनिदेव का प्रिय मूलांक 8 है। यानी कि, जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 तारीख होती है, उनका मूलांक 8 बनता है। इस मूलांक वालों पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये जातक मेहनती होते है और इसी के दम पर जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास रख पाते है। 

समय पाबंद होते हैं मूलांक 8 के जातक

अंक शास्त्र के मुताबिक, 8 मूलांक वाले जातक सरल जीवन और उच्च विचार रखने वाले होते है। ये जातक हर फैसला सोच-विचार कर लेना पसंद करते है। इन जातकों को समय बर्बाद करना पसंद नहीं होता है। 30 की उम्र के बाद इन जातकों का भाग्य उदय होता है और ये शोहरत-दौलत हासिल करते है। 

सुनियोजित कार्य करने में रखते हैं भरोसा

मूलांक 8 वाले जातक चापलूसी करना और करवाना, दोनों ही पसंद नहीं होता है। ये जातक साधा जीवन-उच्च विचार रखने वाले होते है। ये लोग अपने अच्छे कार्यों का ढिंढोरा नहीं पीटते है। इन्हें हर कार्य सुनियोजित तरीके से करना पसंद होता है। भौतिक जीवन में भी ये लोग आध्यात्मिक प्रवृति रखते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News