Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जानिये सूतक काल से लेकर क्या करें और क्या नहीं

आज 29 मार्च 2025 को साला का पहला सूर्ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो वैज्ञानिक और ज्योतिष, दोनों ही तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार

By :  Desk
Updated On 2025-03-29 08:11:00 IST
सूर्यग्रहण चैत्र अमावस्या के शुभ संयोग में तथा शनि के मीन गोचर के दौरान लग रहा है।

Surya Grahan 2025 Sutak Kaal Time, Upay In Hindi: आज 29 मार्च 2025 को साला का पहला सूर्ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो वैज्ञानिक और ज्योतिष, दोनों ही तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आज का यह सूर्यग्रहण चैत्र अमावस्या के शुभ संयोग में तथा शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान  लग रहा है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है, जिसे धर्म शास्त्रों में अशुभ माना गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि, यह सूर्यग्रहण भारत में अपना प्रभाव नहीं दिखायेगा। जानते है इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं - 

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
(Solar Eclipse 2025 Do's And Dont)

  • - सूतक काल के शुरू होने से पहले दूध, दही, पानी और दूसरी खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसीदल रख दें। 
  • - सूतक काल अवधि में मंदिर की मूर्तियों का स्पर्श नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक ग्रंथों को  पढ़ा जा सकता है।
  • - सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान धार्मिक मन्त्रों का जाप नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकता है। 
  • - सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान तर्पण, श्राद्ध, जप, हवन और दान-पुण्य खूब करें। यह शुभ माना गया है। 
  • - सूर्य ग्रहण की समापति के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। साथ ही मंदिर को स्वच्छ करें और पूजा-पाठ करें। 

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें? 
(Solar Eclipse 2025 Do's And Don'ts)

सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों में मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें। इस अवधि में किचन में खाना न पकाएं। लेकिन छोटे बच्चों, बीमार और बुजुर्गों के लिए खाना-पीना बना सकते है। इसके अलावा ग्रहण अवधि में शरीर पर तेल मालिश करना भी वर्जित होता है। इस दौरान नाखून और बाल भूलकर भी नहीं कटवाने चाहिए। 

सूर्य ग्रहण 2025 का ज्योतिषीय प्रभाव
(Surya Grahan Jyotishiya Prabhav)

सूर्य ग्रहण के दौरान ही शनिदेव मीन राशि में प्रवेश कर रहे है। शनि गोचर और सूर्यग्रहण के प्रभाव के चलते मीन, कन्या, धनु और मिथुन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। इन जातकों के जीवन में मानसिक तनाव और करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। ग्रहण का प्रभाव मौसम में परिवर्तन लाएगा। 

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इस मंत्र का जाप
(During Surya Grahan Mantra Jaap)

  • ऊँ ह्रीं घृणि सूर्य आदित्य: श्रीं 
  • ॐ सूर्याय नमः 
  • ॐ आदित्याय च सोमाय 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News