Karwa Chauth 2024: राशि अनुसार करें करवा चौथ पर दान, जीवन में मिलेगी तरक्की और बढ़ेगा आत्मविश्वास

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन आप अपनी राशि अनुसार दान करें, तो आपको अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

By :  Desk
Updated On 2024-10-17 07:40:00 IST
करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह उपवास करती है। वहीं कुंवारी कन्यायें इस व्रत को अच्छे और सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए करती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन आप अपनी राशि अनुसार दान करें, तो आपको अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते है ज्योतिष के अनुसार किस राशि के जातक को करवा चौथ पर किस चीज का दान करना शुभ माना गया है। 

राशि अनुसार करवा चौथ का दान
(Rashi Anusar Karwa Chauth Daan) 

  • - मेष राशि के जातकों के लिए करवा चौथ पर गुड़ और तांबे का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्तित्व और साहस में बढ़ोतरी होती है। 
  • - वृष राशि के जातकों के लिए करवा चौथ पर सफेद कपड़े और चावल का दान करना शुभ होता है। इससे जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है। 
  • - मिथुन राशि के जातकों के लिए करवा चौथ पर हरे कपड़े या मूंग का दान करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है। 
  • - कर्क राशि के लोगों के लिए करवा चौथ पर चांदी और दूध का दान करना शुभ होता है। इससे उनके घर में सकारात्मकता का संचार होता है। 
  • - सिंह राशि के जातकों के लिए करवा चौथ पर गेंहू का दान करना शुभ माना गया है। इससे इन लोगों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 
  • - कन्या राशि के लोगों के लिए करवा चौथ के दिन हरे फल और दान करना शुभ रहेगा। इससे इनके दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। 
  • - तुला राशि के जातकों के लिए श्रृंगार का सामान दान करना शुभ माना गया है। इससे इनके वैवाहिक जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देती है। 
  • - वृश्चिक राशि के लोग करवा चौथ पर लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन दान कर सकते हैं। इससे इनके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 
  • - धनु राशि के लोगों के लिए करवा चौथ पर पीले कपड़े दान करना शुभ माना गया है। इससे कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। 
  • - करियर में सफलता पाने के लिए मकर राशि के जातकों को करवा चौथ पर लोहे और तिल का दान करना शुभ माना गया है। 
  • - जीवन में सुख-शांति पाने के लिए कुंभ राशि के जातकों को करवा चौथ पर नीले कपड़ों का दान करना चाहिए। 
  • - करवा चौथ पर मीन राशि के जातकों को पीले फूल और बेसन का दान करना शुभ होता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News