Ram Navami 2025: कल 6 अप्रैल रविवार को मनाई जायेगी रामनवमी, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सनातन धर्म में भगवान राम को भगवान विष्णु के 7वें अवतार के रूप में जाना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का तेज इस कलयुग में भी देखने को मिलता है। उनका जीवन आज भी लोगो

By :  Desk
Updated On 2025-04-05 07:06:00 IST
भगवान राम को भगवान विष्णु के 7वें अवतार के रूप में जाना जाता है।

Ram Navami 2025 Kab Hai: सनातन धर्म में भगवान राम को भगवान विष्णु के 7वें अवतार के रूप में जाना जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का तेज इस कलयुग में भी देखने को मिलता है। उनका जीवन आज भी लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। प्रतिवर्ष चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि को 'रामनवमी' का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि में प्रभु श्री विष्णु ने मानव रूप में धरती पर जन्म लिया था। इसलिए यह दिन रामजन्मोत्सव का दिन है। 

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल शाम 7 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 6 अप्रैल शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस वर्ष रामनवमी 6 अप्रैल 2025, रविवार को पूरे भारतवर्ष में मनाई जायेगी। 

राम नवमी 2025 पूजा मुहूर्त
(Ram Navami 2025 Puja Muhurat) 

प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की नवमी तिथि के अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इसलिए रामनवमी की पूजा भी अभिजीत मुहूर्त में करना शुभ है। इस वर्ष रामनवमी का अभिजीत मुहूर्त 6 अप्रैल सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक का रहेगा।

राम नवमी 2025 पूजा विधि
(Ram Navami Puja Vidhi) 

राम नवमी के दिन सुबह जल्‍दी स्‍नान कर स्वच्छ कपड़े धारण करें। इसके बाद मंदिर को स्वच्छ करें और प्रभु श्री राम की तस्वीर स्थापित करें। साथ ही माता सीता, प्रभु लक्ष्मण और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की तस्वीर भी साथ में लगाएं। अब व्रत का संकल्प लेवें। भगवान को चंदन का टीका लगाएं। उन्हें फूल, अक्षत, धूप आदि अर्पित कर घी का दीपक प्रज्ज्वलित कर दें। मिठाई अथवा फल का भोग लगाएं।

अंत में राम मंत्रों का जाप करें। साथ ही आप सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते है, जिसे शुभ और मंगलकारी माना गया है। पूजा के अंत में राम आरती करें और फिर प्रसाद सभी में बांटे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News