Shani Surya Yuti 2025: ये 3 राशि वाले हो जाएं सावधान, शनि-सूर्य की युति बढ़ाने वाली है परेशानियां

ज्योतिष गणना के अनुसार अगले महीने 12 फरवरी 2025, बुधवार को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में जाएंगे, लेकिन इससे पहले 14

By :  Desk
Updated On 2025-01-03 07:52:00 IST
शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में जाएंगे, इससे पहले 14 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में आ जाएंगे।

Shani Surya Yuti 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार अगले महीने 12 फरवरी 2025, बुधवार को सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में जाएंगे, लेकिन इससे पहले 14 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में आ जाएंगे। यहां दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे राशिचक्र की चुनिंदा तीन राशियों को मुश्किल हो सकती है। शनि-सूर्य की युति से इन राशि के लोग प्रभावित होंगे। चलिए जान लेते हैं उन तीन राशियों के बारे में- 

शनि-सूर्य युति मेष राशिफल 2025
(Saturn-Surya Yuti Aries Horoscope) 

शनिदेव और सूर्यदेव की युति से मेष राशि के जातक प्रभावित होंगे। इन जातकों को इस समय के दौरान रुपये-पैसे के लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। धन निवेश से भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिगड़ती सेहत को लेकर खर्च बढ़ सकते है। पेट-आंख की परेशानी हो सकती है। 

शनि-सूर्य युति तुला राशिफल 2025
(Saturn-Surya Yuti libra horoscope)

शनि-सूर्य की युति तुला राशि के लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। इस राशि के विवाहित जातक अचानक से आई समस्या से चिंतित हो सकते है। कारोबार में रुपये-पैसे का नुकसान टेंशन को बढ़ा सकता है। आर्थिक तंगी की वजह से मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। वाणी में संयम रखें, अन्यथा हानि होगी। 

शनि-सूर्य युति कुंभ राशिफल 2025
(Saturn-Surya Yuti aquarius horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य की युति नुकसानदेह हो सकती है। इन जातकों को पैतृक संपत्ति विवाद में उलझना पड़ सकता है। जमीनी झगड़ों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इसी दौरान नया वाहन अथवा भवन खरीदने की योजना खटास में पड़ सकती है। मांगलिक कार्यों में रुकावटें संभव है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News