Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर क्या दान करें और क्या नहीं? पढ़े पूरी जानकारी

मौनी अमावस्या इस वर्ष 29 जनवरी 2025, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और जरूरतमंदो

By :  Desk
Updated On 2025-01-28 08:05:00 IST
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व माना गया है।

Mauni Amavasya 2025 Daan: मौनी अमावस्या इस वर्ष 29 जनवरी 2025, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस वर्ष की मौनी अमावस्या इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इस दिन महाकुंभ का दूसरा स्नान भी प्रयागराज में किया जाएगा। जानते है मौनी अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए और क्या नहीं।  

मौनी अमावस्या के दिन क्या दान करना चाहिए? 
(Mauni Amavasya Par Daan Karne Vali Cheeje)

  • - मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन तिल या तिल के लड्डू का दान करना भी शुभ माना गया है। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन वस्त्र और कंबल का दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

मौनी अमावस्या के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए?
(Mauni Amavasya Par Daan Nahi Karne Vali Cheeje)

  • - मौनी अमावस्या के दिन लोहे से निर्मित चीजों का दान करना अशुभ परिणाम देता है। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान दरिद्रता को जन्म देता है। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन काले रंग से बनी चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
  • - मौनी अमावस्या के दिन नमक दान करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह गरीबी लाता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News