Somwar Ke Upay: सोमवार 6 मई को है मासिक शिवरात्रि, शुभ फल पाने के लिए इस तरह करें भोलेबाबा को प्रसन्न

भोलेनाथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक सोमवार को लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से शिव शंकर की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक

By :  Desk
Updated On 2024-05-05 22:51:00 IST
भोलेनाथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक सोमवार को लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। कल 6 मई को सोमवार हैं और वैशाख महीने की मासिक शिवरात्रि भी है। ऐसे में इस दिन का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है। कहते है, सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही साधक को सुख-शांति प्राप्त होती है। चलिए जानते है सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के सरल उपायों के बारे में- 

लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करें 

भोलेनाथ भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक सोमवार को लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से शिव शंकर की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति लिंगाष्टकम स्तोत्र पाठ करता है, शिव भगवान उसकी हर इच्छा पूरी करते है। 

लिंगाष्टकम स्तोत्र पाठ के फायदे

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति हर सोमवार को लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ विधि विधान से करता है, उस पर भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते है। ऐसे साधकों के जीवन के सभी संकट भोलेनाथ की कृपा से जल्दी-जल्दी दूर होने लगते है। साथ ही उन्हें धन-वैभव की भी प्राप्ति होती है। 

- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन भी लोगों के घर में अधिकतर लड़ाई-झगड़े क्लेश बना रहता हैं, उनके लिए हर सोमवार लिंगाष्टकम स्तोत्र का पाठ किसी वरदान से कम नहीं हैं। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति शिव कृपा पाने के लिए यह पाठ विधि-विधान से करता है, उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
(Masik Shivratri Shubh Muhurt) 

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि की शुरुआत 6 मई को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर हो रही हैं। इस तिथि का समापन 7 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर होगा। इस समय को देखते हुए वैशाख महीने में मासिक शिवरात्रि का व्रत 6 मई को रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Similar News