Astro Tips for Womens: महिलाओं की बायीं आंख फड़कने के पीछे छिपा है गहरा रहस्य, जानकर होगी हैरानी

हमारे अंगों का फड़कना कोई नहीं बात नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती है, जो बिल्कुल भी सामान्य नहीं कहीं जा सकती है। उन्हीं में से एक है, मह

By :  Desk
By :  Desk
Updated On 2025-05-03 07:27:00 IST
समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की बायीं आंख फड़कना शुभ संकेत है।

Kyo Fadakti Hai Mahilaon Ki Bayi Aankh According to Samudra Shastra : हमारे अंगों का फड़कना कोई नहीं बात नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते है, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती है, जो बिल्कुल भी सामान्य नहीं कहीं जा सकती है। उन्हीं में से एक है, महिलाओं की बायीं आंख फड़कना। समुद्र शास्त्र जोकि ज्योतिष का ही एक हिस्सा है, उसके अनुसार महिलाओं की बायीं आंख फड़कने के पीछे गहरा राज छिपा हुआ है, जिसे समझना भी जरुरी है। 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की बायीं आंख फड़कना शुभ संकेत है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, महिला की बायीं आंख फड़कना सौभाग्यशाली माना जाता है। यह किसी शुभ सूचना के आगमन का एक संकेत होता है। चलिए जानते है महिलाओं में बायीं आंख के फड़कने के पीछे की रहस्यमयी बातें- 

महिलाओं की बायीं आंख फड़कने की वजह
(Mahilaon Ki Bayi Aankh Fadakne Ki Vjah)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना शुभ संकेत है। ऐसा होने पर प्रबल संभावना रहती है कि, कारोबार या नौकरी में आर्थिक तरक्की हो। अथवा जीवन में कोई बड़ी सफलता आने वाली हो। कई बार ऐसा होने पर घर में विवाह होने या फिर बच्चे के जन्म की संभावना भी प्रबल हो जाती है। इसके अलावा महिलाओं में बायीं आंख फड़कने का संकेत समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति की तरफ भी इशारा करता है। 

महिलायें बायीं आंख फड़कने पर क्या करें?
(Mahilayen Bayi Aankh Fadkne Par Kya Kare)

अगर किसी महिला की बायीं आंख फड़क रही है, तो उसे अपने घर के मंदिर में एक दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान गणेश को पान के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते भी अर्पित किये जा सकते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News