Grah Gochar June 2024: जून में 5 ग्रह करेंगे राशिचक्र में बड़ी हलचल, जानें किस राशियों को मिलेगा धन का पिटारा

इस लिस्ट में सबसे पहले 01 जून को मंगल ग्रह मेष राशि में, 12 जून को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में, 14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में, 15 जून को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में और अं

By :  Desk
Updated On 2024-05-31 06:34:00 IST
पांच अलग-अलग ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से राशिचक्र प्रभावित होने वाला है।

Grah Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी के चले जून माह में पांच ग्रहों की स्तिथि में बदलाव होने जा रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहले 01 जून को मंगल ग्रह मेष राशि में, 12 जून को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में, 14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में, 15 जून को सूर्य ग्रह मिथुन राशि में और अंत में 30 जून को शनिदेव की वक्री चाल होगी। पांच अलग-अलग ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन से राशिचक्र प्रभावित होने वाला है। इसमें से पांच राशि के लोगों का भाग्य उदय होने वाला है। चलिए जानते है उन राशियों के बारे में जिनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा। 

मेष राशिफल 
(Mesh Rashi) 

शनि की वक्री चाल को छोड़कर अन्य 4 ग्रहों का परिवर्तन मेष जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इन जातकों को कारोबार में विस्तार के लिए और किसी बेहतर काम की तलाश के लिए उचित समय प्राप्त होगा। जून माह उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। नौकरीपेशा को नए जॉब ऑफर मिलेंगे। 

वृषभ राशिफल 
(Vrashabh Rashifal) 

वृषभ राशि के जातकों पर शुक्रदेव की चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। सूर्यदेव का शुभ प्रभाव इन जातकों के करियर के लिए उत्तम परिणाम देने वाला साबित होगा। साथ ही इनकी आर्थिक स्तिथि में मजबूती आएगी। किस्मत कुछ नया करवा सकती है। 

सिंह राशिफल 
(Singh Rashifal) 

जून माह में पांच ग्रहों के गोचर का सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि के लोगों के जीवन में होने वाला है। ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के लिए आय के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही इनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सेहत उत्तम रहेगी। कुछ अच्छी ख़बरें प्राप्त हो सकती है। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

ग्रहों के इस बड़े परिवर्तन का कन्या राशि पर शुभ प्रभाव रहेगा। इस राशि के वो जातक जो नौकरी की तलाश में है, उनके लिए यह माह अच्छी सूचनाएं दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अच्छा इंक्रीमेंट प्राप्त होगा। कारोबार की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीद सकते है। 

धनु राशिफल 
(Dhanu Rashifal) 

धनु राशि के लोगों के लिए जून का महीना शुभ रहने वाला है। किस्मत इन जातकों पर पूरी तरह मेहरबान रहेगी। व्यापार में इन लोगों के हाथ फायदेमंद नई डील लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इच्छानुसार ट्रांसफर मिलने की संभावना बन रही है। जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News