Shukra Gochar October 2024: दिवाली से पहले शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का हुआ भाग्य उदय

ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में असुरों के गुरु शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक

By :  Desk
Updated On 2024-10-14 14:39:00 IST
शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके है।

Shukra Gochar in Vrishchik Rashi October 2024: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में असुरों के गुरु शुक्र 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित करेगा, जिनमें से 4 राशियां ऐसी है, जिन्हें इसका जबरदस्त लाभ होने वाला है। चलिए जानते है उन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

कर्क राशिफल -शुक्र गोचर अक्टूबर 2024
(Kark Rashifal Shukra Gochar 2024) 

शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आया है। इन जातकों के जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर को विवाह के लिए राजी करने में सफल रहेंगे। साथ ही वैवाहिक जीवन की परेशानियां ख़त्म होंगी। 

सिंह राशिफल -शुक्र गोचर अक्टूबर 2024
(Singh Rashifal Shukra Gochar 2024) 

दैत्य गुरु शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश सिंह राशि के लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। इन जातकों के जीवन में यह गोचर आर्थिक उन्नति लेकर आया है। इन जातकों के लिए प्रॉपर्टी में निवेश का अच्छा समय है। विद्यार्थी जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। 

वृश्चिक राशिफल -शुक्र गोचर अक्टूबर 2024
(Vrishchik Rashifal Shukra Gochar 2024) 

शुक्र वृश्चिक राशि में ही प्रवेश किये है, ऐसे में इस गोचर का सबसे अधिक लाभ भी इन्हें ही देखने को मिलेगा। इन जातकों की रुपये-पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह समय अच्छा है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का लाभ मिलेगा। मेहनत करने के अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

कुंभ राशिफल -शुक्र गोचर अक्टूबर 2024
(Kumbh Rashifal Shukra Gochar 2024) 

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन दीवाली पहले अच्छा समय लेकर आया है। नौकरी की तलाश कर रहे कुंभ जातक नौकरी प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपार सफलताओं का योग बन रहा है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News