Gaj Kesari Yog 2024: आज गुरु-चंद्रमा मिल बना रहे गजकेसरी योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ और तरक्की!

आज 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति युति करने जा रहे है। दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग निर्मित होने वाला है। यह योग चुनिंदा 3 राशियों के लिए

By :  Desk
Updated On 2024-12-13 07:57:00 IST
आज 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति युति करने जा रहे है।

Gaj Kesari Yog 13 December 2024: आज 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति युति करने जा रहे है। दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग निर्मित होने वाला है। यह योग चुनिंदा 3 राशियों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, आज 13 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे, इसके पश्चात ही गज केसरी योग बनेगा। जानते है शुभ फल लेने वाली राशियों के बारे में- 

वृषभ राशिफल -गजकेसरी योग 13 दिसंबर 2024
(Vrishabh Rashifal Gaj Kesari Yog 13 December)

आज 13 दिसंबर को वृषभ राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग निर्मित होगा। इसके शुभ प्रभाव से इन जातकों को मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही व्यापार में भी उम्मीद से बेहतर धनलाभ की संभावना रहेगी। इसके अलावा परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकते है। 

कन्या राशिफल -गजकेसरी योग 13 दिसंबर 2024
(Kanya Rashifal Gaj Kesari Yog 13 December)

गुरु और चंद्रमा की युति से बन रहे गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि भी लाभान्वित होगी। इन जातकों को परिवार का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। आपके व्यापार में जीवनसाथी का साथ मिलने से मजबूती आएगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और वैवाहिक जीवन में प्रेम गहरा होगा। 

वृश्चिक राशिफल -गजकेसरी योग 13 दिसंबर 2024
(Vrischik Rashifal Gaj Kesari Yog 13 December)

वृश्चिक राशि वालों को गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से हर क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। साथ ही कारोबार में धन लाभ और विस्तार की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम गहरा होगा। इसके अलावा संतान अच्छी खबर दे सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News